श्री हरगोबिंदपुर साहिब-प्राइम पंजाब
पंजाब के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर से एक दुख्द खबर मिली है। वहां पर दरिया में पानी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखने गए कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास के पास गांव धीरोवाल के दो नाबालिग चचेरे भाई ड्रेन के पानी में बह गए। पानी में बहने से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने गांव वासियों की मदद से दोनों शवों को पानी से निकाल लिया है। मृतकों की पहचान जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) निवासी धीरोवाल के तौर पर हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। दोनों के शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर के बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने के लिए गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहिब के पास एक ड्रेन के पास गए थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर ना आए तो परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। पता लगा कि दोनों भाई ड्रेन के पानी को देख रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों ड्रेन में डूब गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। जसकरण सिंह दसवीं कक्षा का छात्र है और दिलप्रीत सिंह नवमी कक्षा का छात्र है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।