Jalandhar-Manvir Singh Walia
पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की इंग्लिश डिपार्टमेंट की इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी ने एक अलंकरण समारोह आयोजित किया छात्रों की समिति का गठन किया गया जिसमें बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर पांच की युक्ता को अध्यक्ष, बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर पांच की अस्तुति को उपाध्यक्ष, बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर तीन की अमीषा को सचिव एवं बी.ए. सेमेस्टर प्रथम की अंशिता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीमती उजला दादा जोशी ने नियुक्त विद्यार्थियों को बधाई दी।इस समारोह का उद्देश्य छात्रों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां प्रदान करना, उन्हें अनुभव प्रदान करना और नेतृत्व, टीम वर्क और समस्या–समाधान कौशल जैसे गुणों को शामिल करना था जो उन्हें वास्तविक दुनिया में एक टीम के रूप में काम करने और चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्राओं को मुबारकबाद दी और उन्हें पूरी समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रमुख श्रीमती उजला दादा जोशी की भी सराहना की। आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती आबरू शर्मा, श्रीमती गुरजीत कौर और डॉ. (श्रीमती) इंदु त्यागी भी समारोह में शामिल थी ।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।