Pages

Pages

पैदल जा रहे व्यक्ति को घायल कर मोबाइल छीन कर भागे युवक पुलिस के हवाले

जालन्धर: प्राइम पंजाब
मंगलवार रात को स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों द्वारा एक वारदात को अंजाम देते हुए सब्जी लेकर पैदल जा रहे व्यक्ति के सर पर तेजधार हथियार से प्रहार करसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए खुद ही उनका पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति लक्खा जोकि ट्रक ड्राइवर है। उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर की और से सब्जी लेकर आ रहा था। कि तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उससे मोबाइल छीन व उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद उनका पीछा करके दोनों युवकों को दबोच लिया। मौके पर पीसीआर टीम के हवाले कर दिया।