गाजियाबाद -प्राइम पंजाब
गाजियाबाद स्थित क्रोसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की लोटस सृष्टि सोसायटी में रविवार को महिला सुरक्षा गार्ड से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजर पर है। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। मामले में पीडि़ता के परिजनों ने मैनेजर पर खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीडि़ता की हालत गंभीर है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग होने की भी आशंका जता रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी। एसीपी ने बताया कि थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर एक शिकायत प्राप्त हुई कि एक 19 र्षीय युवती जोकि सृष्टि अपार्टमेंट में फीमेल गार्ड के रूप में कार्य करती है के साथ अजय और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गलत कृत्य किया गया है। इस आधार पर थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त अजय की गिरफ्तारी की जा चुकी है। टीमों का गठन कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।