दिल्ली-
देश की राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के मौके पर शगुन को लेकर एक घर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई। तीन ननदों ने मिलकर अपनी ही भाभी की पिटाई कर दी। घटना मैदानगढ़ी इलाके की है महिला को उसकी ननदों ने इस कदर पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी ननद 21 हजार रुपये शगुन दिए जाने की मांग कर रही थी। आरोप है कि पीडि़त महिला ने जब पुलिस को इसकी सूचना देने की कोशिश की तो अन्य महिला रिश्तेदारों ने भी उसकी पिटाई कर दी है। हालात ऐसे हो गए कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैदानगढ़ी इलाके में एक महिला रहती है और वो नर्सिंग का काम करती है। रक्षाबंधन के मौके पर उसके पति की बहनें अपने भाई को राखी बांधने घर आईं थीं। पहले राखी बांधने को लेकर बहस हुई और फिर ननदों ने 21-21 हजार रुपये शगुन अपने भाई से मांगा। इसी को लेकर महिला का अपनी ननदों से विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शगुन नहीं मिलने पर ननदों ने अपनी भाभी की पिटाई शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब पीडि़त महिला पुलिस को फोन करने लगी तो घर की अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।़

More Stories
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।