खन्ना-प्राइम पंजाबr
पंजाब के खन्ना से एक बड़ी खबर मिली है। खन्ना में समराला के गांव जलनपुर में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस की और से हत्या के आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या उस समय की गई जब करमजीत कौर (40) घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। आरोपी ने जा कर चाकू से उस पर कई वार किए।
मृतका के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं। तीनों संयुक्त परिवार में रहते हैं। घर में मामूली बातों को लेकर कलह रहती थी। मंगलवार को घरेलू कलह के चलते ही उसके बड़े भाई मोहन सिंह (55) ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस चाकू से हत्या की गई है वह घर के बाहर से लाया गया था। आरोपी ने पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। समराला थाना के अंडर आती बरधालां चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह घर में हो रहे खर्च को लेकर विवाद बताया जा रहा है।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।