![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/08/dead-body-1024x614_c.png)
लुधियाना-प्राइम पंजाब
पंजाब के महानगर लुधियाना में पड़ते सुंदर नगर चौक के पास गार्डन कॉलोनी में एक महिला की ेउसक ेघर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिमस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक गार्डन कॉलोनी निवासी मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। सोमवार सुबह जब उसका बेटा चीकू घर के अंदर आया तो मां का शव खून से लथपथ देखकर स्तब्ध रह गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इक_ा हो गए। हत्या की सूचना से दहशत फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, पूजा ट्यूशन पढ़ाती है और उसने दूसरी शादी की हुई है। उसके पति की तीसरी शादी है। रविवार देर रात कोई व्यक्ति पूजा की गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक जब हत्या हुई है, तब पूजा का पति घर पर नहीं था। वह फगवाड़ा गया हुआ था। घर के ऊपर कुछ लोग किराए पर रहते हैं। हालांकि जब हत्या हुई तो किसी को भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट बुलाए हैं जो घटनास्थल पर गहराई से जांच कर रहे हैं।
ं
More Stories
एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय विप्रो अर्थीइन एजुकेटर प्रोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया
इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के छात्रों का जे.ई.ई. मेन्स-1 (जनवरी-2025) में शानदार प्रदर्शन: एकमबीर ने हासिल किए 99.8 एनटीए स्कोर
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।