मानसा-प्राइम पंजाब
पंजाब के मानसा जिले से एक बड़ी खबर मिली है। मानसा में कर्ज से परेशान गांव ख्याला खुर्द के एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दीे। मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव ख्याला खुर्द के किसान मेवा सिंह पुत्र भोला सिंह पर निजी और सरकारी सात लाख रुपये का कर्ज था। पीडि़त किसान के पास ढाई एकड़ जमीन थी। इससे होने वाली आय से वह कर्ज लौटने में असमर्थ था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। भाकियू एकता सिद्धपुर के नेता जगदेव सिंह ने बताया कि इस परेशानी के चलते किसान मेवा सिंह ने गुरुवार की शाम अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दो लडक़े और एक लडक़ी का पिता था। जगदेव सिंह ने पंजाब सरकार की नीतियों की निंदा की और सरकार से मेवा सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और अन्य सुविधा देने की मांग की। उन्होंने इस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।