एच.एम.वी. इनोवेशन काउंसिल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत पहल के वीडियो कांफ्रेंस लांच में भाग लिया। इनोवेशन काउंसिल के सभी सदस्यों और लगभग 160 छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन कांफ्रेंस में वर्चुअल तौर पर भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करके एक मजबूत राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रचनात्मक, नवोन्मेषी होने और देश के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इसे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक योग्य कदम बताया और आश्वासन दिया कि एचएमवी छात्राओं को इस मंच के माध्यम से अपने विचार सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कांफ्रेंस में डॉ. अंजना भाटिया, श्री सुशील कुमार, श्रीमती नवनीता, डॉ. सिमी, ,सुश्री हरप्रीत, श्री आशीष चड्ढा, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. जसप्रीत, श्री तरुण महाजन, श्री विधु वोहरा, श्री अरविंद चंदी भी उपस्थित थे।
प्राचार्या

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।