कपूरथला-प्राइम पंजाब
कपूरथला के डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे झपटमारों की तेजरफतार बाइक बस से टकरा गई। इससे एक युवक घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा है। घायल को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में घायल आरोपी को गोली लगने का भी शक जताया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने घायल युवक के घुटने के नीचे गोली लगने व हड्डी टूटने की बात की है। हालांकि डीएसपी के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी, बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम डीसी चौक के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक पीआरटीसी बस से टकरा गई। इसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरमीत सिंह, सिटी थाना-2 एसएचओ केवल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के डीएसपी ने बताया कि उक्त बाइक सवार डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनको शक है कि झपटमारी के दौरान कुछ अन्य युवक भी आरोपियों के साथ थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है। इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ के अनुसार युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।