अमृतसर-प्राइम पंजाब
पंजाब के अमृतसर में एक शादी समागम में फायरिंग करने के वायरल वीडियो ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। वीडियो में एक पुलिसकर्मी किसी शादी समागम में हवाई फायर करता नजर आ रहा है। यह मामला ब्यास थाना क्षेत्र तरसिक्का का है। थाना तरसिक्का के प्रभारी ने बताया कि वे जांच करवा सच्चाई का पता लगा रहे हैं। गौर हो कि एक तरफ तो पुलिस गन कल्चर वाले गीतों पर बैन लगाने के दावे करती है, दूसरी तरफ समागमों के दौरान कई बार पुलिस कर्मचारी ही हवाई फायरिंग करते दिखते हैं। ऐसा ही एक मामला तरसिक्का क्षेत्र में सामने आया, जब शादी समागम के दौरान पंजाब पुलिस का कर्मचारी शादी समारोह में अपने हथियार से फायरिंग करने लगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं, जब कोई पुलिस कर्मी किसी समागम में फायरिंग करता दिखा हो। इससे पहले 21 नवंबर 2022 को अमृतसर देहात क्षेत्र में एक कांस्टेबल की शादी समागम में फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मजीठा पुलिस ने फायरिंग करने वाले की पहचान अमृतसर देहात पुलिस में तैनात टेलीफोन ऑपरेटर रणजोध सिंह के रूप में की थी और बाद में कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।