जालन्धर-प्राइम पंजाब
200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस संबंधित केस में जरुरी सबूत नहीं पेश कर पाई।पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई। जालंधर पुलिस ने कंदोला को जून 2012 में गिरफ्तार किया था। सीनियर एडवोकेट मंदीप सिंहसचदेवा ने बताया कि राजा कंदोला को 14 किलो हेरोइन के साथ गिरफतार किया गया था। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने उसे गिरफ्तार किया था। राजा कंदोला पर तीन हजार करोड़ की आइस का केस था। लेकिन पुलिस अदालत में आइस की बरामदगी ही नहीं दिखा पाई। 14 किलो हेरोइन भी पुलिस ने नवांशहर के पास एक घर से बरामद की थी। पुलिस ने कहा था कि यह हेरोइन कंदोला के घर से बरामद हुई है। कोर्ट ने पाया कि कंदोला के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। जिसके बाद कंदोला को बरी कर दिया गया।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।