<डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम जालंधर को उचित जगह की पहचान करने को कहा जालंधर-जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया जल्द ही जालंधर के लोग आधुनिक फूड स्ट्रीट हब का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने जालंधर में आधुनिक फूड स्ट्रीट हब बनाने के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को आधुनिक फूड स्ट्रीट हब के लिए स्थान और अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फूड स्ट्रीट हब को साफ- सुथरा, हवादार, गैर-प्रदूषित क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसे नगर निगम द्वारा अधिकारिक वैंडिंग जोन/क्षेत्र के तौर पर मान्यता मिली हो। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में साफ पानी, पार्किंग, लाईट, सैनीटेशन एवं कूड़े के निपटारे जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्री सारंगल ने कहा कि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रत्येक स्ट्रीट फूड विक्रेता,हैल्पर को 'फूड हाईजीन' के बारे में जरूरी प्रशिक्षण देगा और उन्हें एफ.एस.एस.ए.आई. से लाइसैंस प्राप्त करने और रजिस्ट्रेशन के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी । नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा ने कहा कि आधुनिक फूड स्ट्रीट हब के लिए उचितक स्थान की पहचान करने के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले ही बनाई जा चुकी है और इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी ।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।