मोगा-प्राइम पंजाब
पंजाब के मोगा के लोहारा चौक के पास कल शुक्रवार देर रात एक इनोवा में सवार 4-5 लुटेरों ने एक पुलिस मुलाजिम के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस मुलाजिम का मोबाइल और सरकारी पिस्तौल लेकर फरार हो गए। जनरल सिंह ने बताया कि उनका बेटा सतनाम सिंह कमालके पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल है। सतनाम बीती देर रात अपने घर से कमालके चौकी पर ड्यूटी जा रहा था। लोहारा चौक के पास उसकी ब्रेजा गाड़ी पंक्चर हो गई। सतनाम गाड़ी का टायर बदलने लगा तो आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके उसका मोबाइल और सरकारी पिस्टल छीन ली और फरार हो गए। सतनाम सिंह को जख्मी हालत में कोट ईसे खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सतनाम के सिर पर 100 टांके लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। >

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।