3 जनवरी तक करवाए जा सकेगे फोटो पहचान पत्र रिन्यू
जालंधर, 24 दिसंबर
कमिश्नर जालंधर डिविजन-कम-चेयरपर्सन एन.आर.आई सभा पंजाब के निर्देशानुसार एन.आर.आई सभा और सभी जिला यूनिट के सदस्यों के पांच साल पुराने फोटो पहचान पत्र रिन्यू करवाए जा रहे है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी डायरेक्टर एन.आर.आई. सभा पंजाब वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि एन.आर.आई. सेंट्रल सभा एवं सभी जिला इकाई के सदस्य अपने पांच वर्ष पुराने फोटो पहचान पत्र का नवीनीकरण 3 जनवरी 2024 तक करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि एन.आर.आई सेंट्रल सभा के सदस्य 500 रुपये प्रति कार्ड भुगतान कर अपने फोटो पहचान पत्र रिन्यू करवा सकेंगे।
श्री बाजवा ने यह भी बताया कि संबंधित जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-ईआरओ को उनके जिले से संबंधित सदस्यों के कागजी फोटो पहचान पत्र को बिना किसी चार्ज के नवीनीकृत करने के लिए नामित किया गया है।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।