![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/07/BIG-150x150-1.jpg)
जालंधर-प्राइम पंजाब
पंजाब में जालंधर पुलिस ने लूट की वारदातों के तीन आरोप ूकियााहै।। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल और बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। जालंधर पुलिस ने 20 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई की गई है. इससे पहले शहर में लूट की कई वारदातें हुई थी। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के तौर पर हुई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की देखरेख में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है। अधिकारियों ने बताया कि नई सब्जी मंडी नागरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे है।जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, बोलेरो गाड़ी बरामद की है।आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक दोषी मौके से फरार हो गया है। जबकि तीन को काबू कर लिया गया है। इनमें से दो सगे भाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 30 वर्षीय गुरशरण सिंह शादीशुदा है। पुलिस ने बताया कि गुरशरण सिंह 10वीं पास है और हेरोइन पीने का आदी है। 25 वर्षीय लवप्रीत 8वीं पास है। वह वेलडिंग का काम करता है और वह भी हेरोइन पीने का आदी है। 27 वर्षीय सुनील कुमार 10वीं पास है। वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। वह भी हेरोइन पीने का आदी है। आरोपी अब तक 20 वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
More Stories
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ में ई-डी.ए.आर. सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया
शो ‘सहजवीर’ में प्यार, राज़ और एक चौंकाने वाला खुलासा!
विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू क