चंड़ीगड़-प्राइम पंजाब
आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब भाजपा ने आजशुक्रवार को बड़ा एलान किया है। 35 जिला अध्यक्षों और 48 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन और बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य बनाया गया है।पंजाब प्रदेश ाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी के 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसके तहत भाजपा नेता विनीत जोशी को मीडिया सेल का स्टेट कन्वीनर लगाया गया है। इनके साथ ही पांच अन्य सेल के कन्वीनर, दो प्रवक्ता और दो पैनलिस्ट की नियुक्ति भी की गई है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन और बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य लगाया गया है।
नजाम कामरा को सूबे के विभिन्न सेल का को-ऑर्डिनेटर, अजय अरोड़ा को सोशल मीडिया कन्वीनर, विनीत जोशी को मीडिया मैनेजमेंट सेल कन्वीनर, एसएस चन्नी को को-ऑर्डिनेटर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अंकित शर्मा को सूबा प्रधान दफ्तर को-ऑर्डिनेटर, राजीव कतना और अमित गोसाई को प्रवक्ता, संजीव शेरू सचदेवा और गुरचरण सिंह को राज्य पैनलिस्ट, केके मल्होत्रा को राज्य कन्वीनर म्युनिसिपल सेल लगाया गया है।
इन नेताओं को मिली जिले की कमान
जिला प्रधान के रूप में मनजीत सिंह मन्ना को अमृतसर ग्रामीण, हरविंदर सिंह संधू को अमृतसर शहर, यादविंदर सिंह शंटी को बरनाला, हरसिमरन सिंह वालिया को बटाला, रविप्रीत सिंह सिद्धू को बठिंडा ग्रामीण, सरूप चंद सिंगला को बठिंडा शहर, गौरव कक्कड़ को फरीदकोट, दीदार सिंह भट्टी को श्री फतेहगढ़ साहिब, सुखविंदर पाल सिंह काका को फाजिल्का, शमशेर सिंह को फिरोजपुर, शिववीर राजन को गुरदासपुर, निपुण शर्मा को होशियारपुर, अजय कौशल सेथू को होशियारपुर ग्रामीण, इंदरपाल सिह धालीवाल को जगरांव, सुशील शर्मा को जालंधर, रणजीत सिंह पवार को जालंधर ग्रामीण नॉर्थ, मुनीष धीर को जालंधर ग्रामीण साउथ, रणजीत सिंह खोजेवाल को कपूरथला, भूपिंदर सिंह चीमा को खन्ना, रामिंदर सिंह संगोवाल को लुधियाना ग्रामीण, रजनीश धीमान को लुधियाना शहर, अमन थापर को मालेरकोटला, राकेश जैन को मानसा, सीमांत गर्ग को मोगा, संजीव वशिष्ट को मोहाली, सतीश असीजा को मुक्तसर, राजविंदर सिंह लक्की को नवांशहर, विजय शर्मा को पठानकोट, जसपाल सिंह गगरोली को पटियाला नॉर्थ, हरमेश गोयल को पटियाला साउथ, संजीव बिट्टू को पटियाला शहर, अजयवीर सिंह लालपुरा को रोपड़, धरमिंदर सिंह संगरूर-1, अमृत सिंह चड्डा को संगरूर-2 और हरजीत सिंह को तरनतारन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।