![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/08/DDDDDDDDDDDDD.jpg)
होशियारपुर-प्राइम पंजाब
पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर मिली है। होशियारपुर में कल गुरुवार सुबह दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसडक़ा में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक एव पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। उनकी हत्या की सूचना के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताया।
More Stories
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज
पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सेव लाइफ इंडिया के साथ समझौता