Pages

Pages

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को 15.60 लाख रुपये की ग्रांट दी

ग्रांट से स्टेडियम के लिया नया जिम अत्याधुनिक मशीनरी से लैस होगा
जालंधर, 9 जनवरी
क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद स. हरभजन सिंह ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में बन रहे जिम के लिए नई आधुनिक मशीनरी खरीदने के लिए अपने एम.पी.एल.एडी. फंड से 15.60 लाख रुपये की ग्रांट दी। इस संबंधी पत्र सांसद हरभजन सिंह ने श्री रितिन खन्ना सचिव डी.बी.ए. को सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि डी.बी.ए.के पास नई मशीनरी खरीदने के लिए फंड की कमी थी।
इसलिए सांसद हरभजन सिंह से मिलकर ग्रांट की मांग की गई। दरअसल, हरभजन सिंह का हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम से पुराना नाता है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह यहां बैडमिंट…