डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया
जजालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
जिले में इंतकालों के निपटारे के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 15 जनवरी को सभी तहसीलों एवं सब तहसीलों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता के तहत जिला प्रशासन ने शाहकोट, जालंधर-1, जालंधर-2, नकोदर, फिल्लौर और आदमपुर के अलावा, सब तहसील लोहियां, मेहतपुर, नूरमहल, करतारपुर और भोगपुर में इंतकाल के निपटारे के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि इन कैंपो में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और लोगों की संपत्तियों से संबंधित लंबित इंतकाल दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर पहले भी जिले की सभी तहसीलों व सब तहसीलों में लंबित इंतकाल मामलों के निपटारे के लिए कैंपो का आयोजन किया गया था, जिसमें एक ही दिन में 1718 मामलों का निपटारा किया गया था।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार हर स्तर पर लोगों तक पहुंच रही है और उन्हें उचित और निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग के प्रदर्शन के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 81849-00002 है और एनआरआई 94641-00168 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इन विशेष कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इन कैंपो दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।