
फिरोजपुर-प्राइम पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक बड़ी खबर हिां पर मिली है। वहां परव एक फौजी पर रेप का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। एक युवती को फौजी होटल ले गया। वहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने रिश्तेदार के पास पिछले कई साल से रह रही थी। अपनी पढ़ाई भी यहीं पूरी की। इसी गांव में उसकी आरोपी फौजी से दोस्ती हो गई। आरोपी फौज में नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि वह फिरोजपुर स्थित एक कॉलेज में अपनी बीए की डिग्री लेने आई थी। इसी दौरान आरोपी का फोन आया। उसने कहा कि वह छुट्टी पर घर पर आया है। उससे मिलना चाहता है। आरोपी फौजी बाइक से पीड़िता के पास पहुंचा। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर फिरोजपुर शहर स्थित एक होटल ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिला दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
खुड्डियां द्वारा केंद्र सरकार से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की अपील
मुख्यमंत्री ने पटियाला में हुए सड़क हादसे में स्कूली विद्यार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त किया
इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’