लुधियाना :प्राइम पंजाब
शहर में चोरों ने पूरी तरह से आतंक मचाया हुआ है। हर दिन चोर कहीं न कहीं किसी वारदात को अंजाम देने में सफल हो ही जाते हैं। इसी दौरान एक चोरी का मामला सामने आया है, गत रात चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को अपना अनिशाना बनाया है। लुधियाना में ताजपुर रोड पर गुरुवार रात करीब 3 बजे चोरों ने धावा बोला तथा चौकीदार को बंधक बना लिया, जिसके बाद 2 चोर एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोडक़र अंदर घुसे तो दुधकानदार के मोबाइल पर अलार्म बज गया। दुकानदार दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है तथा दुकानदार के शोर मचाते ही चोर मौके से फरार हो गए। दुकानदार का कहना है कि चोर दुकान से डेढ़ किलो चांदी लूट ले गए हैं। घटना दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।