लुधियाना प्राइम पंजाब
महानगर लुधियाना के थाना सलेम टाबरी के अधीन आती भोरा कॉलोनी मैं बीती रात एक युवक द्वारा सल्फास निगलकर खुदकुशी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को आज सीएमसी अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक इलाज के लिए यहां लाया गया है, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार कुमार के रूप में की गई है, जोकि कंप्यूटर का काम करता था। कुछ महीने से काम ना मिलने के कारण काफी परेशान रह रहा था, जिसने मरने से पहले अपनी मोबाइल पर एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने बताया कि मैं अपनी जिंदगी से दुखी होकर खुदकुशी कर रहा हूं। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल कुमार के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।