जिला रक्षा सेवाएं दफ्तर में 9 फरवरी तक जमा किए जा सकते है आवेदन
जालंधर, 29 जनवरी:
जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर में चल रहे सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी/सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में 11 महीने के लिए ठेके के आधार पर दो सहायक प्रोफेसर और दो लैब सहायक टी.आर.जी.क्लर्क और सेवादार-कम-सफाई सेवक के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदनों की मांग की गई है।
इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर के प्रवक्ता ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवार की योग्यता यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार होना चाहिए इसी प्रकार लैब असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम पी.जी.डी.सी.ए होनी चाहिए। उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा टी.आर.जी क्लर्क के पद के लिए पूर्व सैनिक क्लर्क/जी.डी. (एसडी) और अटेंडेंट-कम-सफाई सेवक पद के लिए उम्मीदवार को 8वीं पास होना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर को 21600 रुपये प्रति माह, लैब असिस्टेंट को 13500 रुपये, टी.आर.जी. क्लर्क को 12600 रुपये और सेवादार-कम-सफाईकर्मी को 9000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी 2024 तक जिला रक्षा सेवाएं दफ्तर, शास्त्री मार्केट में अपने दस्तावेज और बायोडाटा जमा कर सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।