होमगार्ड बाकी रहते 20,000 रुपए की और माँग कर रहा था
चंडीगढ़-Prime Punjab
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस चौकी गाँव ललतों कलाँ, जि़ला लुधियाना में तैनात पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) के वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ राज विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह केस भाई बाला कॉलोनी, पक्खोवाल रोड, लुधियाना की रहने वाली मनदीप कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि पुलिस चौकी ललतों कलाँ, लुधियाना में तैनात पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह और ए.एस.आई. रविन्द्र कुमार उसके भाईयों के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उससे 30,000 रुपए रिश्वत की माँग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह उससे पहले ही 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी रहते 20,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त पी.एच.जी. वॉलंटियर द्वारा की गई माँग की रिकॉर्डिंग भी विजीलैंस को सौंप दी।
शिकायत मिलने के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की पड़ताल की और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दोषों को सही पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम कानून की धारा 7 के अधीन एफ.आई.आर नंबर 05 तारीख़ 31.01.2024 के अंतर्गत केस दर्ज करके उसको गिरफ़्तार कर लिया गया है।
बताने योग्य है कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान उपरोक्त ए.एस.आई रविन्द्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।