हंसराज महिला महाविद्यालय के प्लेसमैंट सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में 1 फरवरी, 2024 से दो सप्ताह के प्लेसमैंट फेयर का शुभारंभ किया गया। फेयर के प्रथम दिन कंसैनट्रिक्स कंपनी की ओर से वर्चुअल प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन कंसैनट्रिक्स से श्री विशाल कुमार उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं को रोजगार के लाभ बताते हुए अपनी कंपनी की प्रोफाइल बताई। उन्होंने छात्राओं से रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक गुणों पर चर्चा की। छात्राओं को जॉब प्रोफाइल, जॉब रोल, चुनाव प्रक्रिया तथा सैलरी पैकेज आदि की जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि प्लेसमैंट सैल की ओर से यह बड़ा प्रयास है। प्लेसमैंट ऑफिसर श्री जगजीत भाटिया ने कहा कि इस दो सप्ताह के प्लेसमैंट फेयर में 18 से अधिक कंपनियां आएंगी तथा 300 से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इस मेगा फेयर में यूजी व पीजी अंतिम वर्ष की छात्रा भाग ले सकेंगी। फेयर के प्रथम दिन का लेक्चर श्री जगजीत भाटिया व श्रीमती संगीता भंडारी की अगुवाई में करवाया गया।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।