Indian sambar deer in the nature habitat at Ranthambore forest
जालन्धर-प्राइम पंजाब
पंजाब रोडवेज के जालन्धर डिपो में आज एक सांभoर देखा गया। डिपकाम करने वाले लडक़े ने बताया कि सुबह करीब सात बजे एक नंबर डिपो पर कुछ हलचल हुई। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि कुत्ता घूम रहा है। मगर जब उसने छलांग लगाई तो सांभर के आने का पता चला। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई ।जालंधर में बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज डिपो में सुबह सांभर घुस आया, जिसके बाद हडक़ंप मच गया। सबसे पहले सांभर को डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों ने सुब ह सात बजे देखा था। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह जंगलात विभाग के कर्मचारियों और डिपो के मुलाजिमों के साथ मिलकर सांभर को काबू किया। घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं उस सांभर के पैर पर गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। डिपो में काम करने वाले लडक़े ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने काम पर मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे एक नंबर डिपो पर कुछ हलचल हुई। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि कुत्ता घूम रहा है। मगर जब उसने छलांग लगाई तो सांभर के आने का पता चला। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। कुछ देर बाद वन विभाग के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। लवली ने कहा कि जब रेस्क्यू शुरू किया गया तो सांभर डर कर दीवार फांद कर दो नंबर डिपो में पहुंच गया। जब वह बाहर निकलने लगा तो उसे दरवाजा बंद मिला। इतने में सांभर घबराकर दरवाजे से जा टकराया और उसका मुंह दरवाजे में फंस गया। जिसके बाद रस्सियों की मदद से किसी तरह उसे काबू किया गया। सांभर को बेहोश कर अस्पताल भेज दिया, जहां उसके पैर की चोट का इलाज होगा। सांभर के पैर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसे चलने में परेशानी हो रही थी। इलाज के बाद उसे होशियारपुर के जंगलों में आजाद छोड़ दिया जाएगा।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।