42 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए किया शार्टलिस्ट
जालंधर, 9 फरवरी: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.) ने जिला प्रशासन के नेतृत्व में शुक्रवार को अपने दफ्तर में एक प्लेसमैंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 42 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए शार्टलिस्ट किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सेवा केंद्र, आईबेक्स वर्ल्ड एम.एन.सी और एच.डी.एफ.सी. एर्गो जीआईसी ने पहुँच की और 63 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 42 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए शार्टलिस्ट किया गया।
उन्होंने कहा कि डी.बी.ई.ई समय-समय पर इस प्रकार के प्लेसमैंट कैंप आयोजित कर युवाओं को रोजगार देने में मदद करती है। उन्होंने युवाओं से रोजगार के अधिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के दफ्तर से संपर्क करने या हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क करने को कहा।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।