एच.एम.वी. की उन्नत भारत अभियान टीम ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित की श्रद्धां
2 years ago
भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस की बहुत महत्ता है। महान शहीदों के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम द्वारा गिल्लां गाव के स्कूल विद्यार्थियों के साथ मिलकर समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों को इन शहीदों के बलिदान के बारे में बताया गया। छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यूबीए इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने छात्रों को संबोधित किया तथा कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने देश की गरिमा को बढ़ाने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने गांव की सरपंच श्रीमती बलविंदर कौर का धन्यवाद किया। कालेज हैड गर्ल कृति ने भगत सिंह के जीवन की कहानियां सांझी की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महान शिसयतों को समानित किया जाता है तथा उनकी सोच, हौंसले व देशभक्ति की मिसाल दी जाती है।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।