हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में फ्रायेडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘थेरेपी इन एक्शन’ था। बतौर रिसोर्स पर्सन सुश्री हर्षिता पॉल उपस्थित थी। विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर व पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया। सुश्री हर्षिता पॉल ने कहा कि कुछ भी सही या गलत नहीं होता। उन्होंने कागका पर कुछ लिखा तथा कहा कि क्लायंट इस कागज की तरह है जिसे आपको सही दृष्टिकोण दिखाना है। आपको अपने क्लायंट की समस्या नहीं सुलझानी बल्कि उसे सही दिशा दिखानी है। सैशन बहुत इंटरएक्टिव था तथा उन्होंने छात्राओं के साथ बहुत गतिविधियां की। पहली गतिविधि में छात्राओं ने एक ड्राइंग बनाई तथा हर्षिता ने उन ड्राइंग का विश्लेषण किया। दूसरी गतिविधि में छात्राओं को अपने नाम के पहले अक्षर के आगे विश्लेषण लगाने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अपने थैरेपी सेशन के दौरान अच्छा श्रोता बनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपने क्लायंट को सुनते समय आपको पक्षपात से परे रहना जरूरी है। उन्होंने थेरेपी में प्रश्न पूछने की कुछ तकनीकों के बारे में बताया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग की सराहना की तथा कहा कि छात्राओं को मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं का ज्ञान देना आवश्यक है। बीए की छात्रा अनुष्का ने मंच संचालन किया तथा रीतिका ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर सुश्री श्रुती बिदानी, श्रीमती अंजलि नंदन व सुश्री निधि शर्मा भी उपस्थित थे।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।