लडक़ी का गला काटकर उसकी कार ले भागा, रास्ते में हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट; वो खुद मौत से लड़ रहा लड़ाई
2 years ago
मोहाली-प्राइम पंजाब
पंजाब के मोहाली में हुई डरा देने वाली एक घटना काफीचर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के परिजनों की कार लेकर वहां से फरार हो गया.लेकिन इसी दौरान हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में उनका जोरदार एक्सीडेंट हो गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहां की पुलिस के अनुसार, खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में एक युवती की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान एकता (27) के रूप में हुई है। परिवार यहां किराए के मकान में रहता था और छह महीने पहले ही यहां आया था। हालांकि, लडक़ी शुक्रवार रात्रि अपने परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास झेउरहेड़ी गांव में जगराता में गई थी और कल सवेरे पौने तीन बजे घर लौट आई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, आरोपी किराए के एक मकान में आता-जाता दिख रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अनीश कुरेशी है. मिली जानकारी के मुताबिक लडक़ी शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ अपनी भाभी के पैतृक गांव झेउरहेड़ी (मोहाली) में जगराता में गई थी। पूरा परिवार जगराता में था. आधी रात के बाद लडक़ी अचानक अपने किराए के घर लौट आई जहां उसकी सहेली भी पहुंच गई. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला हत्या तक पहुंच गया. आरोपी ने युवती का गला काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शनिवार सवेरे सवेरे सनी एन्क्लेव पुलिस चौकी की टीम ने खून से लथपथ लडक़ी का शव बरामद किया. सूचना मिलते ही परिवार के बाकी लोग भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई रोहित के बयान पर आरोपी अनीश कुरेशी के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल दादूमाजरा में रह रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लडक़ी की कार लेकर फरार हो गया लेकिन रास्ते में शाहाबाद (हरियाणा) के पास उसका एक्सीडेंट हो गया. इस दुर्घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।