एसडीएम शाहकोट ने दाना मंडी में गेहूं के खरीद प्रबंधों का लिया जायजा
2 years ago
शाहकोट- Prime Punjab उपमंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट ऋषभ बांसल ने आज सबडिवीजन शाहकोट में गेहूं की खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंडियो का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन जिले की मंडियों में किसानों द्वारा लाई फसल को सुचारु ढंग खरीदने के लिए वचनबद्ध है और किसानों को गेहूं का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति, मार्किट कमेटी और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है कि किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचते समय किसी भी समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के पानी,सफाई, छाय, शौचालय, रोशनी आदि सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है। एस.डी.एम. शाहकोट ने भी किसानों से अपील की कि वे मंडियों में जल्द से जल्द अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में आए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद सीजन के दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।
More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।