बच्चों को स्कूल ले जा रही ई-रिक्शा हादसे का शिकार- दो विद्यार्थियों सहित तीन घायल
2 years ago
जालंधर-्प्राईम पंजाब
जालंधर में आज सवेरे विद्यार्थियों को स्कूल ले जा रही ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 विद्यार्थियों सहित तीन घायल हो गए। घ्टन किशनपुरा चौक की है। गंभीर घायल बच्चों का पठानकोट चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक राहगीर ने बताया कि वह सुबह दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक बिजली के खंभे से टकरा गया। राहगीरों ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ लिया और घबराए बच्चों को पानी पिलाया। ई-रिक्शा चालक ने कहा कि सामने से एक ऑटो आ गया था, जिसे बचाने के चलते उसने ई-रिक्शा को मोड़ दिया। इसी कारण ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। राहगीरों का कहना था कि चालक नशे में था। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।