डिप्टी कमिश्नर ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का फ्लेक्स किया जारी
2 years ago
जालंधर-Prime Punjab डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का फ्लेक्स जारी किया, जो 21 जून को ‘योग फार वुमेन इम्पावरमैंट’ थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने आम लोगों से योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और योग दिवस से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जालंधर डा. वीनू खन्ना, आयुर्वेदिक डाक्टरों की एसोसिएशन पामसा जालंधर के अध्यक्ष डा.रूपाली कोहली, कैशियर डा. दलवीर कौर, डा. रितिका बाली और डा. चेतन मेहता मौजूद थे।
More Stories
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।