Pages

Pages

एच.एम.वी. की बी.ए. पोलिटिकल साइंस (ऑनर्स) सेमेस्टर-3 की छात्राएं शीर्ष पर

Jalandhar-Manvir Singh Walia

हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.ए. पोलिटिकल साइंस (ऑनर्स) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। अर्शदीप कौर ने 100 में से 75 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, स्नेहा शर्मा ने 70 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, हरिनाक्षी शर्मा, अर्पणदीप कौर व शिवानी ने 69 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती अलका शर्मा व डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थे।