एच.एम.वी. की उन्नत भारत टीम द्वारा धान का भूसा ‘पराली’ जलाने पर किया जागरूकता कार्यक्रम
2 years ago
जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत टीम द्वारा गिलां गांव में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में पराली जलाने पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूबीए इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांववासियों को संबोधित किया तथा कहा कि यह प्रत्येक नागरिक की जिमेदारी है कि वह वातावरण को स्वस्थ रखें। गांववालों को पराली जलाने के नुक्सान के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि पराली को फर्टीलाइजर के तौर पर प्रयोग भी किया जा सकता है। डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांव की सरपंच श्रीमती बलविंदर कौर का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय की जरूरत हैं जिससे हम देश की उन्नति में योगदान डाल सकते हैं।
More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।