जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
नारी सशक्तिकरण के प्रतीक हंसराज महिला महाविद्यालय में वोटिंग के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अगुवाई में पिंक मॉडल बूथ स्थापित किया गया। डिप्टी कमिश्नर जालंधर, आईएएस श्री हिमांशु ने पिंक बूथ का दौरा किया। उनके साथ एडीसी जनरल मेजर अमित महाजन, एडीसी श्री जसबीर सिंह, एसडीएम श्री जय इंदर, चुनाव इंचार्ज श्री राजीव सेखड़ी, काोनल सुपरवाइजर श्री नवदीप सिंह, सेक्टर सुपरवाइजर श्री राजीव खडवाल व बीएलओ श्री सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे। वोटरों का ढोल के साथ स्वागत किया गया। एचएमवी के चुनाव मित्रों (विद्यार्थियों) ने वोटरों का मार्गदर्शन किया। अत्यधिक गर्मी से राहत देने के लिए वोटरों को कोल्ड ड्रिंक दी गई। वोटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नेल आर्ट, मेहंदी व टैटू के स्टॉल महिलाओं के लिए लगाए गए थे। मॉडल बूथ को फूलों, पौधों, पिंक बैनर, रिबन व पेपर क्राट से सजाया गया था। यह अपने आप में अद्भुत तरीके से तैयार किया गया बूथ था। वोटरों का स्वागत शानदार तरीके से किया गया जहां रेड कार्पेट, सैल्फी प्वाइंट, नेल आर्ट कार्नर, रिफ्रेशमेंट की सुविधा व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए खास सुविधाएं शामिल थी। एचएमवी टॉस्क फोर्स, एनएसएस व एनसीसी के वालंटियर्स ने चुनाव मित्र की भूमिका बाखूबी निभाई तथा उन्हें बुजुर्ग व अपाहिज वोटर्स की सहायता के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु ने कहा कि पिंक बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं से वोटर्स का वोटिंग का अनुभव यादगार रहेगा। बुजुर्ग वोटरों को कालेज की ओर से प्लांटर भी दिए गए। श्री हिमांशु ने कहा कि कालेज द्वारा लगाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स, रंगोली, लाइन प्रबंधन आदि वोटर्स को बहुत पसंद आ रही हैं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी द्वारा तैयार किया गया पिंक मॉड़ल बूथ नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ाया गया एक और कदम है। इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी, श्रीमती कुलजीत कौर, श्री सुशील कुमार, सुश्री मुक्ति अरोड़ा, श्रीमती सुरभि, श्रीमती अमन, सुश्री प्रगति, सुपरिटेंडेंट अकाऊंटस श्री पंकज ज्योति, सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी व श्री तरुण महाजन भी उपस्थित थे।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।