Pages

Pages

एच.एम.वी. में हुआ इंटरएक्टिव सैशन का आयोजन

Jalandhar-Manvir Singh Walia

हंसराज महिला महाविद्यालय की स्टाफ वैलफेयर सोसाइटी द्वारा पोस्ट विभाग एवं एचडीएफसी बंैक के साथ मिलकर इंटरएक्टिव सैशन का आयोजन किया गया। सैशन का विषय ‘सेविंग स्कीस’ था। डॉ. शालू बत्तरा ने अधिकारियों को ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। बतौर रिसोर्स पर्सन पोस्ट विभाग से पब्लिक रिलेशन इंस्पैक्टर जालंधर श्री विशाल महाजन व डिवेलपमैंट आफिसर पोस्टल लाइफ इंश्योरैंस श्री भरत कटारिया उपस्थित थे। एचडीएफसी बैंक से ब्रांच मैनेजर श्री निशांत गुप्ता व कारपोरेट सेलेरी हैड श्रीमती आंचल चोपड़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने स्टाफ व फैकल्टी सदस्यों को पोस्टल विभाग व एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जाने वाली सेविंग स्कीस के बारे में बताया। उन्होंने इन सेविंग स्कीस की दूसरी स्कीस के साथ तुलना भी करके बताई कि अधिक लाभ किसमें हैं। श्री विशाल महाजन ने पोस्टल विभाग द्वारा दी जाने वाली लाइफ इंश्योरैंस स्कीस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती आंचल चोपड़ा ने एचडीएफसी बैंक द्वारा अपने खाताधारकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने उनसे कई प्रश्न भी पूछे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने स्टाफ वैलफेयर सोसाइटी के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि सभी को रिटायरमेंट के बाद निश्चिन्त जीवन जीने के लिए सेविंग अवश्य करनी चाहिए। इस सेशन में फैकल्टी व स्टाफ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन जूलोजी विभाग से डॉ. साक्षी वर्मा ने किया।