जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन पत्र दाखिल
2 years ago
24 जून को होगी जांच
26 जून तक वापस लिए जा सकते हैं नामांकन पत्र
जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 23 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। आज आखिरी दिन 14 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। कल तक 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदरपाल, कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बलविंदर कुमार, अजय, वरुण कलेर, अमित कुमार, आरती, दीपक भगत, महिंदरपाल ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इसके अलावा, अतुल भगत कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टी, करन सुमन कवरिंग कांग्रेस पार्टी, परमजीत मल्ल बहुजन समाज पार्टी कवरिंग उम्मीदवार, अंजू अग्रवाल कवरिंग उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने कागज दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम (अ.ज.) के उपचुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को वोटों की गिनती की जाएगी।
More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।