जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर पुलिस ने कल देर रात जालन्धर के संत नगर के पास रूटीन में नाकाबंदी के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी के साथ होशियारपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के तौर पर हुई है। पूछताछ में उक्त व्यक्ति पैसे का कोई सबूत नहीं दिखा पाया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हवाला से जोडक़र जांच शुरू कर दी है। क्योंकि बरामद की गई सारी नकदी विदेशी मुद्रा में थी। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार भी बरामद की है। पुलिस मामले की की जांच कर रही है।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।