सामाजिक न्याय मंत्री ने 15वें सी.एस.सी दिवस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत
चंडीगढ़, 29 जुलाई: Prime Punjab
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गाँवों को शहरों जैसी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के साथ जहाँ आम लोगों का जीवन आसान हुआ है, वही लोगों के कीमती समय की बचत भी हो रही है।
आज यहाँ 15वें सी.एस.सी दिवस मौके शिरकत करते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि आम सेवा सैंटरों द्वारा राज्य के नागरिकों को ग्रामीण और दूर के क्षेत्रों में, अलग- अलग सरकारी और निजी क्षेत्र, डिजिटल समावेश, सरकारी सेवाओं तक पहुँच, वित्तीय समयबद्ध, ई-गवर्नेंस, उद्दमिता विकास, कौशल विकास, स्वास्थ्य संभाल सेवाओं, शिक्षा की सेवाओं तक पहुँच प्रदान करके उनको शक्ति प्रदान की जा रही है।
डा. बलजीत कौर ने कहा कि आम सेवा सैंटरों के डिजिटल अंतर को पूरा करने और समयबद्ध विकास को उत्साहित करने में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आम सेवा सैंटर द्वारा यूआईडीएआई- आधार सेवाओं, पैंशन, वित्तीय सेवाओं ( बैंकिंग, लोन, डिजी-पे और बीमा), यात्रा सेवाओं:( रेलगाडी, बस, हवाई और हवाई बुकिंग), फारेक्स और डी.टी.एच, सरकारी सेवाओं ( आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधान मंत्री विशक्रमा, प्रधान मंत्री मान धन योजनाओ), उपयोगिता बिल के भुगतान ( बिजली, डिश, मोबाइल रिचार्ज), टेली कानूनी सेवाओं, शिक्षा सेवाओं ( बाल विद्यालयों, उड़ान, सीऐससी कौशल, सरकारी परीक्षा, ओलम्पियाड आदि, हैलथकेयर सर्विसिज, कृषि- प्रधान मंत्री किसान, ई साईन डिफेंस पैनशर्नज़, ग्रामीण ई स्टोर और अन्य सेवाएं दी जा रही है।
समागम दौरान कैबिनेट मंत्री ने बढ़िया प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया।
———-
More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2027 ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਅੰਤਰ-ਰਾਜੀ ਤਾਲਮੇਲ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਸਰਹੱਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇ ਡਰੋਨ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ।