मान सरकार की क्रांतिकारी पहल: महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ़्त बस सफ़र सुविधा मुहैया करवाई
2 years ago
• राज्य की महिला लाभपात्रियों ने 32.46 करोड़ से अधिक यात्राओं का लिया लाभ
• मुफ़्त बस यात्रा योजना महिला सशक्तिकरन और सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रतीक: लालजीत सिंह भुल्लर
चंडीगढ़, 1 अगस्त:मनवीर सिंह वालिया
मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरन की दिशा में प्रमुख पहलकदमी के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब तक 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ़्त बस सफ़र सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री स.लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि मान सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के 28 महीनों के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. की बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा यकीनी बनाने हित 1,548.25 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए है। उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 32.46 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है जिससे पंजाब भर की महिलाओं को समर्थ बनाने के अवसरों तक उनकी पहुँच बनाने की दिशा में अहम विस्तार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने विस्थारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपए ख़र्च कर महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का लाभ दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपए के ख़र्च के साथ महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 15 जुलाई, 2024 तक 188.98 करोड़ रुपए के साथ महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राओं की सुविधा दी जा चुकी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अहम योजना मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सामाजिक कल्याण और लिंग समानता के प्रति बहुपक्षीय पहुँच का सबूत है। स. भुल्लर ने कहा कि महिलाओं के लिए आने-जाने की वित्तीय रुकावटों को दूर करते यह पहलकदमी उनको शिक्षा, रोज़गार, सेहत संभाल और अन्य ज़रूरी सुविधाओं तक आसान पहुँच प्रदान करने के लिए समर्थ बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि सभी वर्गों का संपूर्ण विकास ही असली मायनों में विकास है। यह मुफ़्त यात्रा योजना महिलाओं को केवल आने-जाने की सुविधा देना ही नहीं, बल्कि पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्माभिमान, आज़ादी और विकास को दर्शाती है।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सफ़र सुविधा मान सरकार के एक प्रगतिशील और समानता वाले पंजाब के संकल्प को उजागर करती है, जहाँ प्रत्येक नागरिक लिंग आधारित पक्षपात से बिना राज्य के विकास और खुशहाली में अपना योगदान दे सकता है।
More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।