महिलाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट कैंप: 1223 उम्मीदवारों का नौकरी के लिए चयन; 50 उम्मीदवारों का स्व-रोजगार सहायता के लिए चयन
2 years ago
* होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित तीन मेगा प्लेसमेंट कैंपों में 2800 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया: अमन अरोड़ा
चंडीगढ़, 10 सितंबर: Prime Punjab
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब सरकार ने आज होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में महिलाओं के लिए तीन मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए। इन कैंपों में कुल 1223 महिलाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया और 50 अन्य महिलाओं को स्व-रोजगार सहायता के लिए चुना गया। यह जानकारी आज यहां पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने दी।
रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इन मेगा प्लेसमेंट कैंपों में 2829 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन कैंपों में 41रोजगारदाता ओ ने भाग लिया और 1223 उम्मीदवारों का नौकरी के लिए चयन किया गया। इन कैंपों में माइक्रोसॉफ्ट और आई.बी.एम. ने डिजिटल कौशल विकास के लिए 100 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों और बैंकरों ने महिला उम्मीदवारों के लिए स्व-रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी साझा की, जिसके तहत 50 उम्मीदवारों का स्व-रोजगार सहायता के लिए चयन किया गया।
इन कैंपों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों विभागों को बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह एक शानदार आयोजन था जिसमें रोजगार, स्व-रोजगार और कौशल विकास सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की गईं।
रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग की निदेशक मिस अमृत सिंह ने बताया कि होशियारपुर जिले में मेगा प्लेसमेंट कैंप का नेतृत्व लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा किया गया, जबकि श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा में कार्यक्रम में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ये महिला-विशेष प्लेसमेंट कैंप पंजाब की महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे एक खुशहाल पंजाब की मजबूत नींव रखी जाएगी।
More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।