चंडीगढ़ -Prime Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिनका आज नई दिल्ली में निधन हो गया।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रमुख कम्युनिस्ट नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है, जिन्होंने अपने अंतिम समय तक समाज के गरीब, कमजोर, और शोषित वर्गों की भलाई और प्रगति के लिए समर्पित भावना से काम किया।
भगवंत सिंह मान ने दुखी परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।
—————-
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज