पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केजरीवाल को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
2 years ago
भाजपा की तानाशाही चालों की निंदा की
कहा, सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को तोते की तरह काम न करने का निर्देश एजेंसी के पक्षपाती व्यवहार का स्पष्ट संकेत
चंडीगढ़-Ravneet Singh
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के साथ-साथ सीबीआई को केंद्र सरकार के ‘तोते’ की तरह काम करने से परहेज करने का निर्देश दिया है।
यहां जारी प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा के तानाशाही रवैये के लिए बड़ा झटका करार देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत और भाजपा की तानाशाही सरकार के मुंह पर करारी चोट है।
उन्होंने आगे कहा कि इस देश के लोगों ने पहले ही भाजपा को सबक सिखा दिया है और वे आने वाले राज्यों के चुनावों में भी एक बार फिर ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विरोधी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग अब लोग सहन नहीं करेंगे।
वित्त मंत्री चीमा ने समय पर हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि अदालत द्वारा सीबीआई को तोते की तरह काम न करने का निर्देश एजेंसी के पक्षपाती रवैये का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह फैसला भाजपा द्वारा विरोधी आवाज़ों को दबाने के प्रयासों को रोकने का काम करेगा।
पंजाब के वित्त मंत्री ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और भाजपा के “तानाशाही” शासन के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे भाजपा हमें दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।