जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा भाखड़ा डैम का निरीक्षण, रखरखाव और पानी के स्तर का लिया जायज़ा
5 months ago
कहा, मान सरकार राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए प्रतिबद्ध
नंगल, 17 सितंबर:Prime Punjab
पंजाब के जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भाखड़ा डैम नंगल का दौरा किया और डैम के रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया।
इस दौरान जल स्रोत मंत्री स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि भूमिगत पानी को बचाते हुए पीने के लिए, सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए।
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए स. जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बी.बी.एम.बी. में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का सतलुज सदन में स्वागत किया गया।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूजय़िम देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।
इस अवसर पर बी.बी.एम.बी. के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पी.आर.ओ. सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज