विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पुलिस केस की अखराज रिपोर्ट दाखिल करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार
2 years ago
चंडीगढ़, 23 सितंबर: Prime Punjab
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पटियाला जिले के पातड़ां थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) अमरीक सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पातड़ां कस्बा, जिला पटियाला के निवासी अशोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके और उसके साथियों के खिलाफ पातड़ां थाने में एक मामला दर्ज किया गया था और उक्त पुलिस अधिकारी अदालत में इस केस से संबंधित अखराज रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ए.एस.आई. अमरीक सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
More Stories
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।