चंडीगढ़, 30 सितंबर-Prime Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बटाला-कादियां रोड पर हुए दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
इस भयानक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पहले ही जिला प्रशासन को सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

More Stories
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਪੀ.ਓ. ਅਤੇ ਐਲ.ਆਈ.ਸੀ./ਜੀ.ਆਈ.ਸੀ. ਲਈ ਮੁਫ਼ਤ ਕੋਚਿੰਗ ਦਾ ਐਲਾਨ।