प्रशिक्षण के लिए इच्छुक 600 शिक्षकों ने किया था ऑनलाइन आवेदन
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर:Prime Punjab
पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू में भेजे जाने वाले 72 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया आज पूर्ण हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण प्रदान कराने का निर्णय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा लिया गया है।
जिन प्राइमरी शिक्षकों का इस प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है, वे तीन हफ्तों की प्रशिक्षण यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू में प्राप्त करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण पर जाने के लिए आवेदन किया था, उनके पढ़ाने की विधि संबंधी जानकारी उनके पूर्व में पढ़ाए गए छात्रों और वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों और उनके माता-पिता से भी सत्यापित किया गया था ।
उन्होंने बताया कि फिनलैंड में प्रशिक्षण करने के इच्छुक 600 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इन शिक्षकों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि करने की प्रक्रिया के दौरान लगभग 6000 माता-पिता से संपर्क किया गया था। शिक्षकों के पिछले वर्षों के परिणामों की जांच की गई और वार्षिक गोपनीय रिपोर्टों को भी देखा गया।
उन्होंने बताया कि शिक्षक की चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा गया था।
——–

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।