![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2024/11/vvv-.jpeg)
चंडीगढ़रःPrime Punjab
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान आज पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) सब डिवीजन काहनूवान, जिला गुरदासपुर में तैनात रविंदर कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गुरदासपुर के गांव सठियाली के निवासी सरूप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया है कि उसने अपने घर के पास पाइप फैक्ट्री बना रखी है पर उपरोक्त आरोपी ने वाणिज्यिक बिजली मीटर लगाने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपये की मांग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो यूनिट ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य पूछताछ जारी है।
————
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज